3:26 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

यूपी में 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

।

लखनऊ 5 नवंबर।

दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए 5 से 17 नवंबर तक प्रदेश भर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

दिवाली और छठ सहित सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा।

त्योहारों पर पूरी यूपी पुलिस अलर्ट पर रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.