10:43 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

21 फरवरी को होगा रोजगार योजनाओं हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर

बदायूँ : 20 फरवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सचांलित विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन विकास खण्ड परिसर, सहसवान, जिला-बदायॅू में 21 फरवरी 2026 को अपराहन 02ः00 बजें किया जायेगा। जिसमें विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के साथ ही व्यवहारिक कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना की जानकारी प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि उद्योग स्थापना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो/कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित नवयुवक/नवयुवतियॉ बेरोजगार/अनुभवी/प्रशिक्षित एवं परम्परागत कारीगर (जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो) उपरोक्त योजनाओ का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। एक दिवसीय जागरूकता शिविर में उद्योग स्थापना हेतु इच्छुक नवयुवक/ नवयुवतियॉ, वेरोजगार एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले आवेदको को जागरूकता शिविर में प्रतिभाग करने हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.