9:53 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर में शुक्रवार भंडारा, वरुण आहुजा ने दिया सहयोग

श्री रघुनाथ जी मंदिर में शुक्रवार को जरूरतमंदों के लिए हुआ भंडारा, वरुण आहुजा ने दिया सहयोग

बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा, श्री रघुनाथ जी मंदिर में परमार्थ और सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस सेवा परंपरा के तहत शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया।

इस बार शुक्रवार के भंडारे का आयोजन श्री वरुण आहुजा जी के सहयोग से संपन्न हुआ। सभा की ओर से बताया गया कि पिछले कई वर्षों से समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में मानवता, प्रेम और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

श्री सनातन धर्म सभा की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी खुशी के अवसर पर अथवा अपने प्रियजनों की स्मृति में जरूरतमंदों को एक समय का भरपेट भोजन कराने के लिए आगे आएं।

इस संबंध में जानकारी के लिए श्री सुनील दत्त मक्कड़ जी, पंजाब गारमेंट्स, मोबाइल नंबर 9412488757 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.