1:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

06 अप्रैल से श्रीनगर में लगने वाले लोकसंवर्धन पर्व में प्रतिभाग हेतु करें आवेदन

06 अप्रैल से श्रीनगर में लगने वाले लोकसंवर्धन पर्व में प्रतिभाग हेतु करें आवेदन
बदायूँ: 20 मार्च। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 ख़ालिद ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, (भारत सरकार) द्वारा 06 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर(जम्मू एवं कश्मीर) में प्रदर्शनी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से तीसरे लोकसंवर्धन पर्व का आयोजन करने की योजना बनाई है, जिसमें सम्पूर्ण भारत से कारीगारों व शिल्पकारों और पाक विशेषज्ञों को अपने प्रदर्शन व व्यंजन के लिये आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किये जाने हेतु कारीगारों व शिल्पकारों और पाक विशेषज्ञों के आवेदन पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर 31 मार्च 2025 तक जमा करें। निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किये जाने हेतु कोई यात्रा भत्ता इत्यादि विभाग द्वारा प्रदान नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.