11:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हमेशा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए तैयार रहे – अनुराग पांडे

बिल्सी। शनिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। उन्होंने आगामी बार काउंसिल के चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर सदस्य पद के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और पहले चरण का मतदान जनवरी माह में प्रस्तावित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवक्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए तैयार रहे है और आगे भी वह इससे पीछे नहीं रहेगें। तहसील पहुंचे अनुराग पांडेय का यहां अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव रखे और बार काउंसिल से संबंधित समस्याओं को साझा किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, हेमेंद्र सिंह, विवेक राठी, राजीव कुमार, बागीश माहेश्वरी, गिरीश बाबू, रामप्रकाश श्रीवास्तव, योगेश विसारिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.