6:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सिरतौल में निकाली गई नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता रैली

सिरतौल में निकाली गई नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता रैली

बिल्सी। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में बुधवार को नशा मुक्ति को लेकर एक जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना था। रैली में भाग लेने वालों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए और पोस्टर्स के माध्यम से अपने संदेश को लोगों तक पहुंचाया। संगठन के पदादिकारियों ने लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया। इस रैली के माध्यम से लोगों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। इसको सफल बनाने में संगठन के रामवीर सिंह, सुखवीर सिंह, लालसिंह, उदयवीर सिंह, ओमबाबू, बाबूराम, मनोज कुमार, आकाश कुमार, लोकेश बाबू, कुंती देवी, गजनी देवी, कविता रानी आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.