7:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सरकारी अस्पताल में कुष्ठ का इलाज सर्वश्रेष्ठ: विमल वार्ष्णेय

राष्ट्रीय कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान सामु.स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज के अन्तर्गत गांधी जी की पुण्य तिथि पर गांव कल्लिया काजमपुर में ग्राम प्रधान उदय पाल सिंह द्वारा समस्त ग्राम वासियो को शपथ दिलाई गई। पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने कुष्ठ रोग के विषय में जानकारी देकर कुष्ठ के प्रति जागरूक किया। समस्त ग्राम वासियो को कुष्ठ के लक्षण जैसे हाथ पैर में झनझनाट का होना ,नाक वैठ जाना, पसीना न आना,तलवे में सुन्न्पन, त्वचा पर गर्म या ठण्डे का अहसास न होना,पैरो के तलवे में सुन्न्पन, त्वचा पर गांठे ,हाथ पैर के नसों में मोटापन आदि लक्षण वताते हुए कुष्ठ रोगियो से भेदभाव भेदभाव न कर उन्हे सम्मान गले लगाने की अपील की। भारत से कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें। यह रोग एम डी टी दवा द्वारा पूर्णता ठीक हो जाता है अगर आपके हाथ पैर में लगातार झनझनाट रहती है कदापि न करे इग्नोर यह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.