11:48 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सभी अपने बच्चों की तरह करें पौधों की देखभाल

सभी अपने बच्चों की तरह करें पौधों की देखभाल

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर बृहस्पतिवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में समिति संस्थापक प्रशान्त जैन के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए वृक्ष लगाना एवं इनका संरक्षण होना अति आवश्यक है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन पोषण करती है, उसी प्रकार से आप सभी को इन पेड़ पौधों की देखभाल करनी चाहिए। हर व्यक्ति को पेड़ लगाने चाहिए। पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इस मौके पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु असावा, समाजसेविका शालिनी जैन, पीयूष वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, वंश गिरी, ग्रीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.