1:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सत्यनारायन कथा सुनने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

सत्यनारायन कथा सुनने से दूर हो जाते है सारे कष्ट

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में बुधवार को यहां माघ माह के उपलक्ष्य में भगवान सत्यनारायन की कथा का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान बाबा के भक्तों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा कह रहे पंडित आशीष वशिष्ठ ने कहा कि जो भी भक्त भगवान सत्यनारायन की कथा को ध्यान पूर्वक सुनता है। भगवान उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। साथ वह अपने भक्त का कल्याण करते है। इसलिए लोगों को सत्यनारायन की कथा को हमेशा ध्यान पूर्वक ही सुनना चाहिए। कथा के समापन पर दरबार के मंहत संजय कुमार शर्मा द्वारा आरती की गई। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, श्रेया शर्मा, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकी नन्दन, राजेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.