5:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन

श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने अंदर के कलाकारों को बाहर निकाला और अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाई। हमारे नन्हें कलाकारों ने आज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्यार और सुरक्षा की इस परंपरा को सीखते हुए इसमें भाग लिया |
प्रेम और समर्पण के इस पर्व पर हमारे बच्चों ने मजेदार और उत्सवपूर्ण राखी गतिविधि के माध्यम से रक्षाबंधन मनाते हुए शानदार समय बिताया l अभिभावकों ने इसकी बहुत ही अधिक प्रशंसा की है। स्कूल में समय-समय पर इसी प्रकार प्रत्येक त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान हो सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या जी ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी । रागिनी शर्मा, शालिका रस्तोगी, रितु खुराना, उमंग गुप्ता, रविंदर कौर,आशा शर्मा आदि अध्यापिकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.