7:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया होलीकोत्सव

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलीकोत्सव

आपसी प्रेम एवं भाईचारे का पवित्र त्यौहार है होली- कालिका प्रसाद

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा चौकी बदायूं में आज आपसी भाईचारे,सामाजिक समरसता एवं प्रेम का पवित्र त्यौहार हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा- होली उत्सव का पर्व सामाजिक समरसता को समर्पित आपसी भाईचारे एवं प्रेम का पवित्र त्यौहार है. होली पर हर्बल रंगों का प्रयोग ही करें.

छात्रों एवं आचार्य परिवार ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर एक -दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी.

अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, राजेश शर्मा, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, अनोज पटेल,शैलेंद्र सिंह, दीक्षा गोस्वामी, प्रीति सिंह,
श्रुति वैश्य,रुचि महेश्वरी, शैलजा सिंह, दिनेश शर्मा, भरत मिश्रा सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.