2:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शोक संवेदना व्यक्त करने दबतोरी पहुंची फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची

बिसौली- विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची शोक संवेदना व्यक्त करने राज मिश्रा के घर दबतोरी पहुंची। परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। ज्ञात रहे विगत दिनों समाज सेवी राज मिश्रा के बड़े भाई नीरेंद्र मिश्रा का निधन हो गया था। शोकाकुल परिवार दबतोरी निवासी राज मिश्रा के घर फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची। साथ ही उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज मिश्रा, सुरेश मिश्रा,घनेंद्र मिश्रा,बबलू मिश्रा,नरेंद्र मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.