10:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान

बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक जारी मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल औसत मतदान 8.58 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जारी सूचना के अनुसार, स्नातक खंड में आगरा में 7.37 प्रतिशत, लखनऊ में 5.37 प्रतिशत, वाराणसी में 5.00 प्रतिशत तथा इलाहाबाद-झांसी में 3.75 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शिक्षक खंड में गोरखपुर-फैजाबाद में सर्वाधिक 14.05 प्रतिशत और बरेली-मुरादाबाद में 13.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शिक्षक खंड में मेरठ में 11.07 प्रतिशत, वाराणसी में 11.00 प्रतिशत, आगरा में 9.66 प्रतिशत और लखनऊ में 5.65 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान प्रतिशत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

नोट: आंकड़े कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की 23 अक्टूबर 2026 की सुबह 10 बजे तक की जारी सूचना पर आधारित हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.