4:13 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

वृध्दों की सेवा करने से ही मिलता है पुण्य

बिल्सी। रविवार की शाम ऋषिकेश से पधारे कथावाचक अयोध्यादास रामायण तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर पंहुचे। जहां उन्होने आश्रम पर रह रहे सभी वृध्दों का हालचाल जाना। उन्होने कहा कि सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। ताकि उन्हे वृध्दावस्था में किसी तरह का कष्ट न होने पाएं। वृध्दों की सेवा करने से लोगों को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, सचिन कुमार शर्मा, रंजीत चौहान, वरुण, गोविंद शर्मा, रमाशंकर शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पवन शर्मा, अभिषेक भाटी, ओमवीर झा, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.