6:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

लहरा असदुल्ला पुर कई वक्त तीन दिन से लापता परिवारजन के लोग परेशान

मुजरिया थाना क्षेत्र ग्राम लहरा असदुल्ला पुर निवासी युवक खेत कि रखवाली करने गए तीन दिन बाद वापस नहीं आया लापता युवक के पिता ने तीसरे दिन थाना मुजरिया मे तहरीर देकर गुमशुदा कि रिपोर्ट दर्ज करा दी

थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम लहरा असदुल्ला पुर निवासी पंकज पुत्र रुमसिंह उम्र 30 वर्ष अपने खेत पर विगत तीन दिन पूर्व फसल कि रखवाली करने गया था जो वापस लौटकर घर नहीं आया था परिजनों मे खलवली मच गई लापता युवक के पिता रुमसिंह पूर्व डीलर ने सभी रिश्तेदारी मे तलाश किया कही पता नहीं चला ज़ब लापता युवक पंकज के पिता ने थाना मुजरिया मे गुमशुदगी कि तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी
बताया जाता है कि पंकज कि शादी 2019 मे शादी बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरातीनगर से मटरू लाल कि पुत्री राजपुत्री से हुई थी इनके पास तीन बच्चे है नंदनी, नर्मता पुत्री पंकज,क्रमशः 5 वर्ष, 3 वर्ष एवं अंश पुत्र पंकज 1 वर्ष है माँ बाप भी है भाई बहिन भी मौजूद परिवार मे है परिवार मे गमगीन मामला है परिवार मे सभी लोग लापता युवक पंकज के वापस आने का इंतजार कर रहे है ग्रामीण महिला पुरुष सभी का आना जाना लगा है सभी का घर पर जमाबाड़ा लगा है सभी रिश्तेदार भी धीरे धीरे आना शुरू हो गए अब पूरा परिवार लापता पंकज कि वापसी को आस लगाए बैठे है
उधर पुलिस ने भी आश्वासन देकर तहकीकात के बाद मिली सूचना को थाने आकर बताने को कहा है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.