10:42 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में मंगलवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा सीसीटीवी केमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में मंगलवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा सीसीटीवी केमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक सचल दल ने छात्र-छात्राओं को तलाशी के बाद ही विद्यालय परिसर में प्रवेश दिया। परीक्षा कक्ष में शिक्षकों की कड़ी निगरानी रही। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक रहे। परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 412 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें 47 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में इंटर संस्कृत में 6 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जो सभी उपस्थित रहे । दोनों पालियों में मिलाकर 47 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि परिषदीय परीक्षा अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशारूप कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करायी जा रही है। केन्द्र पर बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक राम विलास, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदेश कुमार अवर अभियन्ता सिंचाई विभाग, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र पर पुलिस की पैनी नज़र रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.