6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर बहन-बेटियों की सुरक्षा का संकल्प, महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

बदायूं

रक्षाबंधन पर बहन-बेटियों की सुरक्षा का संकल्प, महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

केशव गुप्ता

बदायूँ। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत बदायूँ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन रक्षा सूत्र के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
रैली के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल-112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला थाना प्रभारी ने अपील की कि उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन का प्रयोग करें।
पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, निजी जानकारी साझा न करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि मिशन रक्षा सूत्र का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करते हुए उन्हें जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बदायूँ पुलिस ने बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से भी सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.