3:02 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, नौ घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में मामूली हवा के चलने ब्रेक डाउन में चली गई। जिसके कारण नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब नौ घंटे तक ठप रही। इससे यहां के लोगों काफी परेशान रहे। गांव रोहान के पास हवा के कारण पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। जिससे लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। शाम के करीब छह बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह बरसात के बाद चली तेज हवा में एक पेड़ की टहनी पेड़ से छू गई। जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद में फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.