11:47 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मिट्टी खनन के आरोप में सीज किए तीन ट्रैक्टर-ट्राली

मिट्टी खनन के आरोप में सीज किए तीन ट्रैक्टर-ट्राली

बिल्सी। थाना पुलिस ने आज रविवार को मिट्टी खनन करने के आरोप में तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सीज करने की कार्रवाई की है। कस्बा प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि क्षेत्र के कई गांवों में कुछ लोग मिट्टी खनन कर ले जा रहे है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मिट्टी खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। बाद उसे थाने लाकर सीज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वाले लोगो में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.