8:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

बिल्सी। नगर और क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रध्दा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान शिव के भक्तों ने इस मौके पर उपवास रखकर ईश्वर की उपासना की। साथ ही सैकड़ों भक्तों ने भागीरथी घाट कछला से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। दोपहर तक नगर के नील कंठेश्वर महाराज, हनुमानगढ़ी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर के अलावा नगर के अधिकांश मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। इधर क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू, रिसौली, निजामपुर, सिमर्रा भोजपुर, दिधौनी, शरह बरोलिया समेत कई गांवों में मेला आयोजित किए गए। इन स्थानों पर लगे मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला सर्कस खिलौने की दुकान आदि थी। इस बीच शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना जी की और बाद में मेले में खूब मौज मस्ती की बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.