11:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज की छात्र-छात्राएं कबड्डी और वॉलीबॉल में रहे अब्बल

भू देवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज की छात्र छात्राएं कबड्डी और बाली बाल में रहे अब्बल

बिल्सी – विधायक खेल स्पर्धा में भू देवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज के विद्यार्थी कबड्डी और वॉलीबॉल में रहे प्रथम।उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत उझानी में संपन्न हुई जिसमें नगर के भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की बालिका वर्ग और बालक वर्ग की टीम विजेता रही तथा वॉलीबॉल में बालक वर्ग की टीम विजेता रही इसके साथ दौड़ , कूद में भी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया और कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
खेल से शरीर स्वस्थ, मजबूत और फुर्तीला बनता है।
यह मन को प्रसन्न रखता है और तनाव कम करता है।
खेल से अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है।
इसलिए जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल प्रशिक्षक वरुण कुमार सिंह ,अमित दीक्षित आज छात्राएं उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट
पवन शंखधार

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.