2:29 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिल जाती है

भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिल जाती है

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में शिव मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक राहुल देव महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिल जाती है। जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। इस मौके पर शुभम तिवारी, मुनीश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव तिवारी, पप्पू तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओमपाल गुप्ता, रामबहादुर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रामवीर तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.