1:48 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है

भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है

पिंडौल में कथा के बाद हुआ विशाल भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक गौरव देव शर्मा महाराज ने सुदामा प्रसंग की कथा का बड़े ही रोचक अंदाज में वर्णन किया। बाद में यहां एक विशाल भंडारा आयोजित भी किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद को ग्रहण किया। कथावाचक ने भागवत को अपने जीवन में उतारने की अपील की। साथ ही सुदामा चरित्र के माध्यम से श्रोताओं को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की मिसाल पेश की। समाज को समानता का संदेश दिया। इस कड़ी में महाराज ने बताया श्रीमद्भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है, वहीं इस कथा को कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। अंत में महाआरती के बाद भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसको सफल बनाने में शुभम तिवारी, मुनीश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव तिवारी, पप्पू तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओमपाल गुप्ता, रामबहादुर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रामवीर तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, वीरेंद्र प्रजापति, मुकुट प्रजापति, सोवरन सिंह, सत्यप्रकाश कश्यप, भूदेव कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजपाल प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.