7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने हनुमान जी श्रृंगार कर वितरित किया प्रसाद

भक्तों ने हनुमान जी श्रृंगार कर वितरित किया प्रसाद

बिल्सी। मंगलवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार पर बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंहत संजय शर्मा ने बाबा का भोग लगाया गया। बाद में आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा भी आज बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर गोविंद देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.