8:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी व गढौली में बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध वंदना कर खीर प्रसाद वितरण

बिल्सी व गढौली में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर बुद्ध वंदना कर खीर प्रसाद किया समस्त ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
डा बीपी मौर्य ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था जिन्होंने वैशाख पूर्णिमा के दिन जन्म लिया था। माता माया देवी और पिता शुद्धोधन के यहां बालक सिद्धार्थ गौतम ने जन्म लिया जिन्होंने बड़े होकर ज्ञान की प्राप्ति की। उनके उपदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे।
डा मुकेश मौर्य जी ने बोला कि भगवान गौतमबुद्ध ने अपने उपदेश में कहां कि,बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।
इस मौके पर समस्त ग्राम वासियों व नगर वासियों उपस्थित रहे। श्री कृष्ण शाक्य प्रधान, राहुल शाक्य, हेमराज शाक्य,शानि सागर,प्रदीप मौर्य,केशव प्रसाद मौर्य, हरपाल मेम्बर,दीपक चौहान,कामेन्द मौर्य , उमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.