7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – 18 लाख की लगात से सड़क निर्माण शुरू, लोगों में खुशी

बिल्सी । बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 5 में पिछले एक साल से चली आ रही जलभराव की समस्या से अब लोगों को निजात मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। होली के दिन स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क को उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद यह मामला नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर तक पहुचा।
अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने नगर पालिका टीम के साथ
मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। समस्या
की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने ‘तत्काल सड़क बनवाने
के निर्देश दिए।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश सिंह
ने बताया कि यह सड़क 18 लाख रुपये की लागत से
बनाई जारही है।
नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने एक
सप्ताह पहले स्थानीय लोगों से एक सप्ताह के भीतर
सड़क बनवाने का वादा किया था, और अब काम शुरू
हो गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का
माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.