2:29 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत लोगों को दिलाई शपथ

संवाददाता अमन गुप्ता

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत लोगों को दिलाई शपथ
बिल्सी सीएचसी पर पर हुआ कार्यक्रम
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी को कुष्ठ मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है और समय पर पहचान व इलाज से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि त्वचा पर चमकदार या सुन्न धब्बे, हाथ-पैरों में झनझनाहट, चेहरे, भौंहों या कानों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा मरीजों के प्रति भेदभाव समाप्त करना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कुष्ठ रोग की जांच एवं संपूर्ण उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। अंत में लोगों ने कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने और उन्हें समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ सैफीन खान, सुनील शर्मा, सत्येंद्र यादव, अमन उपाध्याय, डॉ.अपूर्व राणा, शशिवाला, साधना, भुवनेश कुमार, रेहान खान, सरवर अली, राजकुमार मौर्य, प्रेमवीर, दुर्गेश कुमार, हरिओम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.