8:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

बिल्सी
मंगलवार को बिल्सी नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान शिक्षक निशा शर्मा एवं पंकज माहेश्वरी के निर्देशन में हुआ।जिसमे कक्षा चार व पांच के बच्चों ने सुंदर सुंदर विज्ञान के मॉडल बनाये। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुजाहिद अली व अभिषेक माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडलों की सराहना की । इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा,दांतो के प्रकार,सौर मंडल, रेन हार्वेस्टिंग, सेव अर्थ,ग्लोब,वोलकेनो,वाटर कूलर,घरों के प्रकार,जल संरक्षण, खाद्य श्रृंखला, दिन रात,चंद्रयान-3 सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अभिषेक माहेश्वरी एवं सुजाहिद अली ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी और कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।
इस अवसर पर प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय, पीयूष यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.