11:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी : दहेज में 6 लाख के प्लॉट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज।

बदायूं

बिल्सी : दहेज में 6 लाख के प्लॉट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज।

बिल्सी (बदायूँ) 20 सितंबर ।

थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया निवासी गोहर अली ने अपनी पुत्री सोनम के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दहेज में 6 लाख रुपये लाकर प्लॉट खरीदने की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता के पिता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी सोनम का निकाह ग्राम बैंबुलपुर थाना सहसवान निवासी फईम पुत्र अनवार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति फईम, ससुर अनवार, सास जुलेखा, ननद रूबी और ननदोई असलम पुत्र सुलेमान निवासी मुस्तफाबाद थाना इस्लामनगर दहेज से खुश नहीं थे। वे लगातार 6 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे।

आरोप है कि करीब 25 दिन पहले सभी ने मिलकर सोनम की पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष उसे लेने भी नहीं आया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के आदेश पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.