12:17 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – खैरी गांव के संविलियन विद्यालय में मेडीटेशन का आयोजन

बिल्सी बदांयू 24 मई।

शासन के निर्देशों पर कक्षा छ: से आठ के लिए संचालित समर कैंप में संविलियन विद्यालय खैरी विकास क्षेत्र अम्बियापुर में समर कैम्प के चौथे दिवस में बच्चों द्वारा रिलेक्सेशन मेडीटेशन तथा योग आसनों के साथ- साथ कैरियर गाइडेंस के टिप्स भी प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनुज सक्सेना द्वारा बच्चों को टिप्स देते हुए बताया कि वह पढ़ लिख कर अपनी रुचि के कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को आजमा सकते हैं जो उनके जीवन को संवार सकता है। समर कैंप का उद्देश्य भी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कराकर उनके अंदर की प्रतिभा को निकालना ही है।
शिविर प्रभारी जावेद अनवर और सुधारानी ने बताया कि प्रतिदिन योग ध्यान अभ्यास के साथ साथ अलग अलग मनोरंजक गतिविधियों जैसे रंगोली, खेलकूद आदि में बच्चों की प्रतिभागिता हो रही है और बच्चों में उत्साह भी है। प्रतिदिन नवीन गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर छात्र सूरज और सहज द्वारा बच्चों को मष्तिष्क के विकास की एक्सरसाइज कराते हुए ब्राइटर माइंड व्लाइंड फोल्ड गतिविधि के अन्तर्गत आंखों पर पट्टी बाँध कर रंगों की पहचान, पढ़कर दिखाकर बच्चों को प्रेरित भी किया।—–**———–++-
अतुल वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.