10:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिनावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

बिनावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एंव क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रजनीश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रधारकों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना प्रभारी बिनावर के कुशल नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 03.12.2025 को अभियुक्त तौफीक पुत्र बैशर अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बिहार थाना बिनावर जनपद बदायूँ को 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित उसके मसकन से गिरफ्ताकर कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का विवरण – वादी श्री आशे अली पुत्र श्री अख्तर अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बिहार थाना बिनावर जनपद बदायूँ द्वारा थाना बिनावर पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त तौफीक पुत्र बैशर अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बिहार थाना बिनावर जनपद बदायूँ 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ वादी के घऱ की छत के रास्ते से घर में पहुंचा। अभियुक्त को वादी व उसकी पत्नी द्वारा पकड लिया गया जिसके सम्बन्ध में वादी आशे उपरोक्त ने थाना बिनावर पर लिखित तहरीर दी जिसके आधार पर थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 226/25 धारा 331(4) बीएनएस व 3/25(1-B)(a) A.ACT पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.