1:21 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

”
बिल्सी: आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लिया। 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण कर किया। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने अपने संदेश में सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है। एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करना है।
इस दौरान विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व् निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा और सभी से उसकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए सबसे बड़ा पर्व है। विद्यार्थियों को आज देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर भी ना देख सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का बहुत ही महत्व है क्योंकि यह हमें भारतीय संविधान से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है। इस अवसर पर हम यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे। आइए गणतंत्र दिवस के दिन हम संकल्प लें कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.