7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

बिल्सी: नगर में बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। साथ ही साथ विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी बाबा साहब अम्बेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर संविधान के निर्माता रहे। संविधान को लिखने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बाबा साहब बहुत ही सरल स्वभाव व उच्च विचार रखते थे हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए | उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया था और समाज में सुधार लाने का काम किया था ।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अम्बेडकर जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक गजेन्द्र सिंह, अमित माहेश्वरी तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.