8:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में अफीम तस्कर गिरफ्तार, 3.35 किलो अफीम बरामद, दो साथी फरार

बदायूं में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय अफीम तस्कर को 3 किलो 35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी बसई गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी धर्मपुर बिहारीपुर, बिसौली के रूप में हुई है।

उसके दो साथी रवि शर्मा और संतोष शर्मा उर्फ पंडित मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी गई है। आरोपी के पास से अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.