6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में वाइब्रेंट समर कैंप

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल, चर्च रोड, सिविल लाइंस,बदायूं में वाइब्रेंट समर कैंप का चौथा दिन…….
प्रातः 7:00 से ही विद्यालय में बड़े ही उत्साह के साथ चहचहाते हुए बच्चे अन्य तीन दिनों की भांति चौथे दिन भी विद्यालय पहुंचे तथा अपनी गतिविधियों का आनंद उठाया।
ताइक्वांडो, नृत्य, गायन तथा इंग्लिश स्पीकिंग कक्षाओं की तरफ बच्चों का रुझान देखा गया। जो यह साबित करता है कि एक छात्र चाहता है कि वह अंग्रेजी भाषा को भी अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करते हुए ऊंचाइयों को छूये। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इंग्लिश समझना और बोलना आज के समय की जरूरत है। किंतु दुर्भाग्य का विषय है कि बच्चे सालों साल इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं लेकिन इंग्लिश बोलना नहीं सीख पाते हैं । मिशन इंग्लिश स्कूल ने बच्चों की इस जरूरत को समझते हुए समर कैंप के दौरान विशेष कक्षाओं का आयोजन किया है जिसमें शहर के अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है
बच्चों का यह रुझान इंगित करता है कि आने वाले समय में बच्चों के लिए इंग्लिश बोलना उतना ही आसान होगा जितना की हिंदी बोलना।
चौथे दिन की झलक कुछ वीडियो और फोटोस के साथ,.



विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.