7:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- मंगलम शिक्षा समिति बदायूं द्वारा जिला कारागार में फल एवं दूध वितरण

बदायूं- महाशिवरात्रि के महापर्व पर मंगलम शिक्षा समिति बदायूं द्वारा जिला कारागार बदायूं में निरूद्ध महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को फल एवं दूध वितरण किया गया। इस दौरान मंगलम शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता सक्सेना द्वारा अपने वक्तव्य में समिति द्वारा विगत वर्षों से चलाये जा रहे विभिन्न महिला उत्थान कार्यक्रम एवं प्रशिक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर होने हेतु अग्रसर भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर श्री रणंजय सिंह, डिप्टी जेलर मोहम्मद खालिद, संजय सक्सेना, ब्रह्मा नंदन गौतम, सत्यवीर सिंह, राकेश यादव, कशिश सक्सेना एवं समस्त जेल स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.