10:07 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शोक संवेदना

बिल्सी । बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सेफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विद्यालय के निदेशक वी पी सिंह एवं समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. विनय शर्मा की पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
डॉ. विनय शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त व्यक्तित्व और प्रेरणास्रोत थे। उनका योगदान सदैव शिक्षा जगत में याद किया जाएगा।विद्यालय परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिवार

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.