3:41 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा: संविलियन विद्यालय खेड़ादास में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत

संविलियन विद्यालय खेड़ादास में पूर्व ए आर पी नीलम वार्ष्णेय का प्रधानाध्यापक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर जमकर हुआ स्वागत

फैजगंज बेहटा: संविलियन विद्यालय खेड़ादास में पूर्व ए आर पी नीलम वार्ष्णेय का विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा नीलम वार्ष्णेय को फूलमाला डालते हुए मिठाई खिलाकर प्रधानाध्यापक की कुर्सी ग्रहण करायी गई! भारी भरकम बारह शिक्षक/शिक्षिकाओं के दिल में जगह बनाते हुए श्रीमती वार्ष्णेय ने भावुक होकर कहा कि आप छोटे बड़े भाई बहनों के सहयोग के बिना प्रधानाध्यापक के रूप में मेरा कोई अस्तित्व नहीं है। प्रेरक लाइनें बोलकर नीलम वार्ष्णेय ने सभी को उत्साहित कर दिया। उन्होंने कहा “जज्बा हो हौसलौं में उड़ान का तो कद मायने नहीं रखता आसमान का”। समस्त परिवार ने अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ विद्यालय की बेहतरी के लिए कार्य करने का वायदा किया। सभी का मुंह मीठा कराया गया। पूरे विद्यालय परिवार के लिए सुन्दर दावत का आयोजन हुआ। बच्चों एवं स्टाफ ने घर परिवार के अनुपम जुड़ाव का अहसास किया। विद्यालय की उड़ान के सपनों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर सर्वेश कुमार. शशि वाला. सचिन कुमार. रूबी सिंह. अमित कुमार. ममता यादव. सुषमा. पूनम कुमारी. शोभा वार्ष्णेय. सुधा रानी. आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.