10:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

प्रशिक्षण के बाद पालिका ने दिए प्रमाण पत्र

प्रशिक्षण के बाद पालिका ने दिए प्रमाण पत्र

बिल्सी। मंगलवार को नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत मिशन तहत एक कदम स्वच्छता की ओर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के तहत एक दिवसीय क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें एनए इण्टर कालेज बिल्सी के छात्रों एवं पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर कार्यशाला आयोजक द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता संबंधित लघु फिल्म के माध्यम एवं मौखिक रूप से क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षित किया गया। उसके बाद जीरो वेस्ट इवेन्ट कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश यादव, चैयरमेन पति ओमप्रकाश सागर द्वारा स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निशांत वाष्र्णेय, युधिष्ठर सिंह, मोहित मौर्य, अखिलेश कुमार, अर्जन सिंह, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, प्रीतम बाबू, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.