7:00 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पूर्व मंत्री विमलकृष्ण ने वृध्दों को बांटे वस्त्र और मिठाई

पूर्व मंत्री विमलकृष्ण ने वृध्दों को बांटे वस्त्र और मिठाई

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में आज सोमवार को पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने आश्रम के लिए एक अलमारी भी भेंट की। उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे वृद्धों का हाल जानना और उनका आशीर्वाद लेना एक बहुत ही पवित्र और सार्थक कार्य है। यह कार्य न केवल वृद्धजनों को सम्मान और प्यार देने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि यह हमें भी जीवन के मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे वृद्धों का हाल जानने से हमें उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे हम उन्हें बेहतर ढंग से सहायता प्रदान कर सकते हैं। इस प्रकार के कार्यों से हम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं। आश्रम के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा ने पूर्व मंत्री को पटवा पहनकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रिंस महेश्वरी, अनूप कुमार जैन, रंजीत वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय, रामकिशोर शर्मा, दरियाव सिंह, हरिओम, राजेश तोमर आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.