2:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

निःशुल्क कोर्स करने हेतु करें आवेदन

बदायूँ: 29 मार्च। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बदायूँ ले0 कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने जानकारी दी है कि जनपद के भूतपूर्व सैनिक के आश्रितों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों, शहीद वीर नारियों एवं उनके अश्रितों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ0प्र0 लखनऊ द्वारा इनफारमेशन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण (480 घंटे) का कम्प्यूटर कोर्स, टैली प्रशिक्षण कोर्स (180 घंटे), एवं कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स (300 घंटे) निःशुल्क सरकार द्वारा कराये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक 12वी(इण्टरमीडियट परीक्षा) पास अभ्यर्थी अपना प्रार्थना पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड की प्रति, हाई स्कूल व 12वीं की मार्कशीट की छायाप्रति इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में अतिशीघ्र जमा करायें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.