11:46 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नगर पालिका के सभासदों ने प्रदेश के सीएम से लगाई गुहार

नगर पालिका के सभासदों ने प्रदेश के सीएम से लगाई गुहार

बोले शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसने की साजिश

बिल्सी। नगर पालिका परिषद की करोड़ों की जमीन पर कुछ दंबगों द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत किए जाने का मामला और गर्म होता जा रहा है। शिकायत करने वाले नगर पालिका परिषद के कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेज भेज कर आरोप लगाया है कि दंबग एवं आरोपी लोग उन्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं और उनके परिवार को भी जान माल का खतरा है। सभासद राहुल माहेश्वरी, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी, अजीत सिंह गुर्जर तथा ज्योति सागर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजें पत्र में खुलासा किया है कि नगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित नगर पालिका परिषद की करोड़ों रुपए की जमीन पर सपा से जुड़े एक सभासद और अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस संबंध में उनके द्वारा 27 जनवरी को एसडीएम बिल्सी के लिए पत्र दिया गया था, जिसके क्रम में 23 फरवरी को नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया। इस पर उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया। इस बात की जानकारी होने के बाद आरोपी लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें किसी भी मुकदमे में फंसाने रणनीति बना रहे हैं। शिकायतकर्ता सभासदों ने यह भी कहा है कि उन्हें और उनके परिवार वालों को आरोपी लोगों से जान माल का खतरा है। इन सभी ने मुख्यमंत्री से जमीन को कब्जा मुक्त कराकर कार्रवाई की गुहार की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.