6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने पराली प्रबन्धन जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूँ : 14 अक्टूबर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत कृषकों को पराली प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत खेतों में पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पराली प्रबन्धन जागरुकता प्रचार वाहन को जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने कृषकों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा पराली प्रबन्धन के उपायों को अपनाकर मृदा स्वास्थ्य में वृद्धि एवं मृदा में जीवांश की मात्रा बढ सकें, के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.