6:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जैन कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों ने ली शपथ

बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को संविधान की महत्ता, उसके मूल अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने देश की संप्रभुता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने की शपथ ली। प्रधानाचार्य डा.राजकमल गुप्ता ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और युवा पीढ़ी को इसके अध्ययन एवं पालन के लिए सदैव प्रेरित रहना चाहिए। इस मौके पर लवकुमार सिंह, राजनाथ सिंह, गौरव शर्मा, उपेंद्र कुमार, मोहित कुमार, विपिन कुमार, पुरुषोत्तम शाक्य, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.