11:47 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

युवा हर चुनौती को स्वीकारें, धैर्य रखें, ईमानदारी से करें कार्य : डा. प्रशांत कोहली

युवा हर चुनौती को स्वीकारें, धैर्य रखें, ईमानदारी से करें कार्य : डा. प्रशांत कोहली

सावित्री बाई फुले टीम और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रू बनें चैंपियन

बेस्ट रेंजर मोहिनी मौर्य, उर्वशी , दीपांशी और रोवर राघव को मिला विशेष सम्मान

बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.प्रशांत कोहली ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें, हर चुनौती का सामना करें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डा.संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। इससे पूर्व प्रो. मनवीर सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा संघर्ष करें, अनुशासित रहें। निस्वार्थ सेवा बच्चों को देशभक्त और क्रांतिकारी बनाती है।
रेंजर वर्ग में सावित्रीबाई फुले टीम प्रथम, भारत माता द्वितीय और लता मंगेशकर टीम तृतीय स्थान पर रही। रोवर क्रू में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस क्रू प्रथम और भगवान परशुराम क्रू द्वितीय स्थान पर रहा।
विजेता टीम और क्रू के सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेंजर मोहिनी मौर्य, उर्वशी , दीपांशी और रोवर राघव को विशेष सम्मान से नवाजा गया। शिविर प्रभारी डा.लक्ष्य सिंह और प्रो.अर्चना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डा.रवि भूषण पाठक, डा.सत्यम मिश्रा, डा. बीएन शुक्ला, डा. विक्रांत उपाध्याय, डा.सुषमा रानी, डा. मधु शर्मा, डा. अनमोल निधि, डा. संदीप नायक, डा. आकाश, डा.नीतू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.