11:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

छात्र की पीलिया से मौत, परिवार में मचा कोहराम

छात्र की पीलिया से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जरसैनी निवासी एक छात्र की काला पीलिया से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव जरसैनी निवासी एवं समाजसेवी सोमेंद्र गोस्वामी का भतीजा शिव (08) पुत्र जगमोहन गोस्वामी जोकि संभल जिले के कस्बा बहजोई एक इंटर कालेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। पिछले 10 दिनों पहले उसे बुखार आया था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पहले नगर के निजी चिकित्सकों के यहां उसका इलाज कराया। इलाज के दौरान उसे पीलिया रोग से पीड़ित बताया गया। जिसके बाद पिछले चार दिनों से परिवार के लोग उसका इलाज बरेली के निजी अस्पताल में करा रहे थे। आज रविवार की दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत के मां मोनी एवं पिता जगमोहन समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। छात्र शिव की मौत पर ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह, प्रमोद गोस्वामी, शिवम उपाध्याय, अमजद खां आदि गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.