11:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में एक दिवसीय कैंप

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज दिनांक 19/01/2025 को प्राचार्य डॉ. इंदु शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के विषय में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता के महत्व के विषय में जानकारी दी और यह बताया कि स्वच्छता न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति वर्मा ने स्वयंसेविकाओं के समक्ष स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े हुए कुछ अन्य पहलुओं से संबंधित अपने विचार प्रकट करते हुए यह बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जो एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण को सुनिश्चित करता है, हर व्यक्ति के लिएअपने आस-पास को स्वच्छ बनाए रखना जरूरी है चाहे वह उसका घर हो, वर्कप्लेस हो या समुदाय हो। इसी क्रम में सफाई अभियान के द्व्रारा अपना श्रमदान देते हुए स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता का संदेश दिया और यह सुनिश्चित किया कि वह स्वयं को भी और अपने आस-पास को भी स्वच्छ रखने का निरंतर प्रयास करती रहेंगी और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.