7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस ने वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का कैम्प लगाकर फार्म भरवाए और वोट चोर ,गद्दी छोड़ मार्च निकाला

दातागंज विधानसभा के ब्लॉक समरेर के ग्राम बौरा में किसान कांग्रेस ने वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का कैम्प लगाकर फार्म भरवाए और वोट चोर ,गद्दी छोड़ मार्च निकाला
बदायूं, दातागंज, आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा दातागंज के ब्लॉक समरेर के गांव बौरा में वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में चलाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह और किसान कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान में लगभग 200 लोगों ने अपने फार्म भरे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि हमें अपने वोट की चोरी रोकनी है तो हमें सजगता से सर्वप्रथम अपने गांव की वोटर लिस्ट को चेक करना पड़ेगा और उसमें अगर कोई नाम छूट गया है और कोई काम और कोई नाम हटा दिया गया है तो हमको उसको चेक करना पड़ेगा अगर आपको इस काम में कोई परेशानी आती है तो आप कांग्रेस पदाधिकारी संपर्क करें वह आपका पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे सद्दाम हुसैन ने कहा कि आप लोग सर्वप्रथम अपनी गांव के वोटर लिस्ट निकलवाए और उसको चेक करिए फिर उसमें आपके सभी परिवार के नाम है या नहीं अगर नहीं है तो उसे जोड़ने का काम करिए और गलत नाम अगर उसमें जुड़े हुए हैं उन्हें हटवाने का काम करिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव राठौर ने कहा कांग्रेस पार्टी इस अभियान में आपके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि आपका वोट चोरी रोको अभियान में आप लोगों के साथ इस अभियान में युवा कांग्रेस आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए उत्साहित है।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बौरा निवासी श्री इदरीश तूफानी को किसान कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया और गौरव कुमार को ब्लॉक समीर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
कार्यक्रम में इरफान अंसारी, शिवदयाल सिंह, ऋषिपाल सिंह मोहम्मद इमरान, प्रेमपाल ,नज़ीर हुसैन ,धर्मपाल, रामप्रकाश, नरेंद्र सिंह जाहिद हुसैन, महावीर, स्वामी प्रसाद ,दिलशाद, नूर मोहम्मद ,प्रेम प्रकाश, शमशाद हुसैन, शराफत हुसैन असलम अंसारी, रियासत उस्मानी आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.