6:27 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर गौ रक्षकों की बैठक, गौ सेवा का लिया संकल्प।

कछला गंगा घाट पर गौ रक्षकों की बैठक, गौ सेवा का लिया संकल्प।

कछला उझानी, बदायूँ 28 अक्टूबर ।

कछला गंगा घाट पर मंगलवार को गौ रक्षकों की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौ रक्षक अध्यक्ष पूज्य स्वामी प्रेमानंद सरस्वती महाराज ने की।

बैठक में सैकड़ों साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद सरस्वती महाराज ने गंगा घाट पर मौजूद लोगों से अधिक से अधिक गौ माता को पालने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा ही भगवान की सेवा है। गौ माता की जितनी सेवा की जाए, उतनी ही कम है। हिंदू धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं भी गौ माता को कोई परेशानी न हो।

इस मौके पर गौ रक्षक भूपेंद्र सिंह जिला संयोजक आगरा डेबिट तोमर मंडल अध्यक्ष, मोहित तोमर सहित तमाम कार्यकर्ता एवं साधु-संत मौजूद रहे।

कछला से गोपी तोमर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.