11:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई ज्ञापन की रणनीति

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ने बैठक कर बनाई ज्ञापन की रणनीति
1 सितम्बर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी शिक्षकों को TET की अनिवार्यता सम्बन्धी आदेश के सम्बन्ध में प्रदेशीय आहवान पर 11 सितंबर, 2025 को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0) शिक्षक संघ, बदायूँ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से दिया जायेगा।
संगठन के कैम्प कार्यालय नाहर खां सराय, बदायूँ पर आयोजित बैठक में ज़िला कार्यकारिणी ने ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को आने का आहवान किया।
जनपद के सभी शिक्षक 11 सितम्बर, 2025 को 3 बजे कलेक्ट्रेट- बदायूँ पर एकत्र होकर जिलाधिकारी महोदय, बदायूँ को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, महामंत्री फरहत हुसैन, बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव, मोहम्मद ज़ुबैर, उपाध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, अकबर अली खान, संयुक्त मंत्री मोहम्मद विकार उद्दीन, ब्लॉक मंत्री मोहम्मद परवेज़, कामरान रोशन,ऑडिटर मोहम्मद अय्यूब, मीडिया प्रभारी मोहम्मद आबिद, ज़मीर अहमद आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.